फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नवादा में सुसाइड नोट छोड़ दो दिनों से लापता हैं वनपाल, वन विभाग में मचा हड़कंप

Wed, 11 Sep 2024 07:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Nawada News: नवादा में वनपाल के लापता होने से वन विभाग में हड़कंप मचा है। फिलहाल पुलिस और परिजन उन्हें ढूंढ़ने में लगे हुए हैं। वहीं, वनपाल के आवास से मिले सुसाइड नोट में पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
लापता वनपाल अरविंद रजक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा में अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित वन विभाग में कार्यरत वनपाल सुसाइड नोट छोड़कर दो दिनों से लापता हैं। उसके बाद से वन विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं, जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिले के अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित वन विभाग में कार्यरत वनपाल अरविंद रजक पिछले दो दिनों से अपने सरकारी आवास से रहस्यमय तरीके से गायब हैं। वनपाल ने अपने कमरे में एक नोट छोड़ा है। वन विभाग के अधिकारी को उनके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। छोड़े गए सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग होने का आरोप लगाया है, जिसको वन विभाग के अधिकारी ने जब्त किया है। वनपाल अरविंद रजक की विभाग के अधिकारी और परिजन द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही है, उसके बावजूद अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। गायब अरविंद रजक का मोबाइल भी बंद आ रहा है।
 
जानकारी के मुताबिक, वनपाल के आवास से मिले सुसाइड नोट में लिखा गया है कि मैं अरविंद रजक अपनी पत्नी से बहुत परेशान हूं। वह बार-बार बोलती है कि आपका अफेयर किसी के साथ चल रहा है, लेकिन वैसा नहीं है। मैं अपने होश में सब कुछ छोड़कर जा रहा हूं, क्योंकि मैं अपनी पत्नी की कलह से बहुत परेशान हो गया हूं। उसे मुझपर विश्वास नहीं है। उसने किसी के बहकावे में आकर मेरा जीना दूभर कर दिया है। मुझे खोजने की कोशिश कोई नहीं करे। शायद मैं इस दुनिया में ही नहीं रहूं। मेरे साथ जो हो रहा, उसका जिम्मेदार कोई नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बहरहाल, वनपाल के सुसाइड नोट छोड़ गायब होने से विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस गायब वनपाल को ढूंढने में जुटी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें