Bihar News Today: भोजपुरी अभिनेत्री व गायिका अक्षरा सिंह ने औरंगाबाद में एक कार्यक्रम में बयान देते हुए राजनीति में आने की अटकलों सिरे से खारिज कर दिया है। प्रेस से बात करते हुए उन्होंने यहां कि फिलहाल राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है।
भोजपुरी अभिनेत्री व गायिका अक्षरा सिंह ने शनिवार को औरंगाबाद में एक मॉल का उद्घाटन किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने राजनीति में आने की अटकलों को खारिज करते हुए साफ कहा कि फिलहाल राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन
अक्षरा ने भोजपुरी में कहा ने कहा कि अभी बहुत काम बाकी है। मेरे काम को सपोर्ट करिए। जब समय मिलेगा, तब देखा जाएगा कि राजनीति में आना है या नहीं।”
'हर महिला को समाज में आगे बढ़ना चाहिए'
पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के राजनीति में आने पर पूछे गए सवाल पर अक्षर सिंह ने कहा कि हर महिला को समाज में आगे बढ़ना चाहिए। ज्योति भी अच्छी कलाकार हैं और राजनीति में कदम रख चुकी हैं। मेरी ओर से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।
स्थानीय लोगों में हो रही ये चर्चा
अक्षरा ने औरंगाबाद के लोगों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यहां से उन्हें हमेशा बहुत प्यार मिला है, इसलिए बुलावा मिलते ही वह यहां चली आती हैं। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि अक्षरा सिंह जिन मॉल का उद्घाटन करती हैं, वह कुछ समय बाद बंद हो जाते हैं। पिछले वर्ष भी उन्होंने औरंगाबाद में एक मॉल का उद्घाटन किया था, जो अब बंद हो चुका है।