फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नशे का कारोबार करने वाले चार बड़े सौदागर गिरफ्तार, 26.87 लाख का ब्राउन सुगर बरामद

Fri, 18 Apr 2025 05:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Bihar Police: बिहार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। औरंगाबाद की पुलिस ने खतरनाक नशे का कारोबार करने वाले चार बड़े सौदागरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 26.87 लाख का 26.87 ग्राम ब्राउन सुगर भी बरामद किया है।
विज्ञापन
बरामद ब्राउन सुगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद पुलिस ने अत्यधिक नशीले पदार्थ ब्राउन सुगर की बिक्री के धंधे का भंडाफोड़ किया है। मामले में पुलिस ने नशे के चार बड़े सौदागरों को गिरफ्तार किया है। सौदागरों के पास से 26.87 ग्राम ब्राउन सुगर भी बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 26 लाख 87 हजार रुपये आंकी जा रही है।

विज्ञापन


दाउदनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार ऋषिराज ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस को दाउदनगर अनुमंडल के दाउदनगर एवं हसपुरा थाना क्षेत्र में ब्राउन सुगर की बिक्री एवं नशेडियों द्वारा सेवन की लगातार शिकायतें मिल रही थी। इन शिकायतों के आलोक में पुलिस नशे के बड़े सौदागरों तक पहुंचने के लिए अथक प्रयास कर रही थी। पुलिस मुखबिरों और अन्य सूत्रों से नशे का कारोबार करने वाले गिरोह तक पहुंचने के लिए खुफिया इनपुट जुटा रही थी। तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा था। इसी दौरान सटीक खुफिया इनपुट मिलने पर पुलिस फौरन एक्शन में आई और छापेमारी कर ब्राउन सुगर के साथ नशे के चार बड़े सौदागरों को धर दबोचा।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के मधुबनी आने से पहले तैयारियां शुरू, पूरे बिहार में पांच दिवसीय स्वच्छता अभियान जारी
विज्ञापन


गिरफ्तार सौदागरों में ये हैं शामिल
गिरफ्तार नशे के सौदागरों में हसपुरा थाना क्षेत्र के चांदी गांव निवासी पुष्कर कुमार, दाउदनगर थाना के बिगन बिगहा निवासी रौशन कुमार, महावीरगंज अमौना निवासी अनिल यादव एवं बाबू अमौना निवासी भीम कुमार शामिल है। नशे के सौदागरों के पास से 26.87 ग्राम ब्राउन सुगर, 1650 रूपये नगद एवं 05 मोबाइल फोन बरामद बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि ब्राउन सुगर अत्यधिक नशीला पदार्थ है और इसका हैवी डोज लेने से इंसान की जान भी जा सकती है। मामले में धारा-111(2)(बी)बीएनएस एवं 21/22 एनडीपीएस एक्ट1985 के तहत दाउदनगर थाना में प्राथमिकी संख्या-258/25 दर्ज की गई है।

पुलिस की टीम में ये रहे शामिल
पुलिस की छापेमारी टीम में दाउदनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार, आदित्य कुमार, परमानंद कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार एवं सशस्त्र बल शामिल रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: इंडिया गठबंधन में सीएम फेस को लेकर राजद का रूख स्पष्ट, लालू के करीबी सांसद ने ऐसे दिया दो टूक जवाब

26 लाख 87 हजार आंकी जा रही कीमत
ब्राउन सुगर बेहद घातक नशा है। इसकी वजह यह है कि इसे बनाने के लिए अफीम, हेरोइन और स्मैक तीन तरह के नशीले पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए इसका नशा बहुत ही घातक होता है। कई बार इसके हैवी डोज से इंसान की जान भी चली जाती है। एक किलो ब्राउन सुगर की करीब एक से दो करोड़ रुपये तक होती है। इस लिहाज से यदि एक करोड़ रुपये प्रति किलो के आधार पर यहां बरामद 26.87 ग्राम ब्राउन सुगर की कीमत की गणना की जाए तो इसकी कीमत 26 लाख 87 हजार आती है। इस लिहाज से इतनी बड़ी राशि का ब्राउन सुगर का बरामद होना, पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा सकती है।

पुलिस की गिरफ्त में नशे के कारोबारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें