फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मंदिर से लौट रहे बुजुर्ग को ट्रैक्टर ने कुचला, पुलिस ने शुरू की जांच

Tue, 17 Mar 2026 11:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

गया शहर के रामशिला-प्रेतशिला रोड पर दुर्गा मंदिर के पास मंगलवार सुबह एक बुजुर्ग जयप्रकाश को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। वे पूजा कर साइकिल से लौट रहे थे।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद सड़क जाम करते आक्रोशित लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया शहर में मंगलवार सुबह रामशिला-प्रेतशिला रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मंदिर से पूजा कर साइकिल से लौट रहे बुजुर्ग जयप्रकाश को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल जयप्रकाश को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, छोटकी नवादा मोहल्ला निवासी जयप्रकाश रोज की तरह सुबह पूजा-अर्चना के लिए साइकिल से निकले थे। पूजा करने के बाद जब वे सोनार पट्टी गली की ओर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और कुचल दिया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि जयप्रकाश सड़क पर खून से लथपथ गिर गए और मौके पर काफी रक्तस्राव हुआ। उनके पूजा के फूल भी सड़क पर बिखरे हुए थे, जो इस दर्दनाक हादसे की भयावह स्थिति बयां कर रहे थे।

घायल की पहचान 

घायल व्यक्ति की पहचान जयप्रकाश के रूप में हुई है। वे गया कॉटन एंड जूट मिल में कार्यरत रहे और रिटायर होने के बाद परिवार के साथ रहते थे। उनका एक पुत्र गया सिविल कोर्ट में नौकरी करता है। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने कुछ समय तक खिचड़ी की दुकान भी चलाई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, जयप्रकाश धार्मिक प्रवृत्ति के थे और प्रतिदिन बागेश्वरी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा करने जाते थे।
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन की प्रतिक्रिया

घटना की सूचना मिलते ही छोटकी नवादा टीओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और ट्रैक्टर चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि सुबह के समय इस सड़क पर तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चलते हैं, जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने सड़क पर सख्ती से ट्रैफिक नियंत्रण की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
 

ये भी पढ़ें:  पटना में बालू माफियाओं का पुलिस पर हमला, जवाब में कई राउंड फायरिंग; इलाके में मचा हड़कंप

विज्ञापन


गंभीर स्थिति और आगे की कार्रवाई

जयप्रकाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रशासन ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और ट्रैक्टर चालक को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें