फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रूरता की हद: दो साल के मासूम को पिता ने उतारा मौत के घाट, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में; जहानाबाद का मामला

Thu, 27 Jun 2024 11:55 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Bihar News: जहानाबाद से एक क्रूरता का मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने दो साल के बेटे की पीट पीटकर हत्या कर दी। मृतक मासूम बच्चे की पहचान जीशान के रूप में की गई है।
विज्ञापन
मासूम को पिता ने उतारा मौत के घाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दो दिनों से लापता 2 साल के मासूम बच्चे का शव सुबह मसौढ़ी थाना क्षेत्र के डाक बंगला परिसर के भूखंड में बरामद किया गया है। मासूम बच्चे का शव मिलते ही आसपास में हलचल मच गई और देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई है।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही रहमतगंज मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाली नाजिया खातून दौड़ी पहुंची और अपने बच्चे की पहचान की। नाजिया खातून ने अपने पति मोहम्मद गुलजार पर ही अपने बच्चे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के समक्ष उन्होंने बयान दिया है।

उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपने बच्चे को दिखाने के लिए वह गई थी। उसी समय से उसका बच्चा गायब हो गया था और कल रात को हमारे पति ने हमसे कहा था कि तुम्हारे बच्चे की हत्या करके उसके शव को फेंक दिया है, अब तुम दूसरा बच्चा पैदा कर लेना। इस पूरे प्रकरण के बाद पुलिस ने आरोपी मोहम्मद गुलजार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें