Bihar Politics: जिला कांग्रेस अध्यक्ष इश्तियाक अहमद ने आरोप लगाया कि सदाकत आश्रम पर हमला भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया और उसमें बुजुर्ग नेताओं के साथ मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री के इशारे पर कांग्रेस को बदनाम करने के लिए यह हमला कराया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दरभंगा में प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत माता के खिलाफ कथित बयान का मामला तूल पकड़ने लगा है। इस मुद्दे पर पटना स्थित सदाकत आश्रम पर हुए हमले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जहानाबाद में प्रतिरोध मार्च निकाला। मार्च की शुरुआत स्टेशन के समीप से हुई और मुख्य सड़कों से होते हुए यह अस्पताल मोड़ तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी 'भाजपा के गुंडे होश में आओ, हमला करने वालों को सजा दिलाओ' की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष इश्तियाक अहमद ने आरोप लगाया कि सदाकत आश्रम पर हमला भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया और उसमें बुजुर्ग नेताओं के साथ मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री के इशारे पर कांग्रेस को बदनाम करने के लिए यह हमला कराया गया। हम मांग करते हैं कि दोषियों की गिरफ्तारी हो और उन्हें कठोर सजा दी जाए। अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो और बड़ा आंदोलन होगा। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भी आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सदाकत आश्रम पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है। अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो ईंट का जवाब ईंट से दिया जाएगा।