फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में दोषी को कठोर कारावास, जुर्माने की सजा भी सुनाई गई

Sat, 30 Aug 2025 04:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Bihar: अपर लोक अभियोजक विजय कुमार मिश्र ने बताया कि यह मामला जहानाबाद जिले के कुर्था थाना क्षेत्र के मुरहारा गांव का है। पीड़ित सुरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया था कि चना तोड़ने के विवाद को लेकर पहले उसके बेटे के साथ मारपीट की गई। पढे़ं पूरी खबर
विज्ञापन
व्यवहार न्यायलय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद व्यवहार न्यायालय ने 27 वर्ष पुराने जानलेवा हमले के मामले में दोषी करार रामानुज सिंह को कठोर सजा सुनाई है। शनिवार को डीएंडएसजे प्रथम रवि रंजन मिश्र की अदालत ने सुनवाई पूरी करते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत दोषी को 10 साल का कठोर कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड का भुगतान नहीं करने पर दोषी को एक साल का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

इसके अलावा अदालत ने शस्त्र अधिनियम की धारा 27 के तहत रामानुज सिंह को 5 साल का कठोर कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। इस अर्थदंड का भुगतान नहीं करने की स्थिति में दोषी को 6 माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

विज्ञापन


पढ़ें: बांग्लादेश ने चीनी ताइपे को 8-3 से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार रखीं, शानदार प्रदर्शन

अपर लोक अभियोजक विजय कुमार मिश्र ने बताया कि यह मामला जहानाबाद जिले के कुर्था थाना क्षेत्र के मुरहारा गांव का है। पीड़ित सुरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया था कि चना तोड़ने के विवाद को लेकर पहले उसके बेटे के साथ मारपीट की गई। अगले दिन सुबह जब वह अपने बैल बांध रहे थे, तभी रामविलास सिंह और रामानुज सिंह पहुंचे और धमकी दी। इसी दौरान रामानुज सिंह ने कमर से देशी पिस्तौल निकालकर गोली चला दी, जिससे सुरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से 10 गवाहों को अदालत में पेश किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें