मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
‘नीतीश और मांझी का कोई ठिकाना नहीं’
शनिवार को गया के इमामगंज विधानसभा में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार जितेंद्र पासवान के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति में विकल्प की कमी को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि बिहार में विकल्प नहीं है। यहां दो ही मुख्य दल हैं मोदी जी की भाजपा और लालू जी की राजद।
इसपर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि इन नेताओं का कुछ ठिकाना नहीं है कि कब ये लालटेन पर टिके रहेंगे और कब कमल के फूल पर बैठ जाएंगे। प्रशांत किशोर ने बिहार में विकल्प की आवश्यकता पर जोर दिया और जनता से अपील की कि वे एक नए दल का समर्थन करें।
गौरतलब है कि बिहार में चार विधानसभा सीटों बेलागंज, इमामगंज, परिहार, और मोहद्दीपुर पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है, जिनके परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।