फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'जनता के आशीर्वाद से जीत की हैट्रिक लगाऊंगा', कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शंकर सिंह ने भरा नामांकन

Fri, 17 Oct 2025 01:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के नामांकन के पांचवें दिन औरंगाबाद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व मौजूदा विधायक आनंद शंकर सिंह ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
नामांकन करने जाते आनंद शंकर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के नामांकन के पांचवें दिन शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी एवं निवर्तमान विधायक आनंद शंकर सिंह ने औरंगाबाद विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। आनंद शंकर सिंह अपने सत्येंद्र नगर स्थित आवास से समर्थकों के साथ पैदल जुलूस के रूप में जिला समाहरणालय पहुंचे। समर्थक हाथों में पार्टी के झंडे और बैनर लिए नारे लगाते हुए उनके साथ चल रहे थे। जिला समाहरणालय पहुंचने के बाद आनंद शंकर सिंह सीमित समर्थकों के साथ निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह के कक्ष में पहुंचे और उनके समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


नामांकन की औपचारिकता पूरी करने के बाद जब वे समाहरणालय से बाहर निकले, तो उनके समर्थकों ने फूलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “आनंद शंकर जिंदाबाद” और “कांग्रेस पार्टी अमर रहे” जैसे नारे लगाए, जिससे माहौल चुनावी उत्साह में बदल गया।

ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025 Live: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी की डिग्री पर उठाए सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता के आशीर्वाद से लगाएंगे जीत की हैट्रिक : आनंद शंकर

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शंकर सिंह ने दावा किया कि इस बार भी जनता के आशीर्वाद से वे चुनाव जीतेंगे और लगातार तीसरी बार विधानसभा की जीत की हैट्रिक लगाएंगे। उन्होंने कहा, “मैं औरंगाबाद का बेटा हूं, जनता के हर सुख-दुख में साथ रहा हूं। विधायक रहते हुए सड़कों का जाल बिछाया है, विकास के ढेर सारे काम किए हैं। जनता अब फिर से अपने बेटे और भाई को विजय दिलाने जा रही है।” आनंद शंकर सिंह ने यह भी कहा कि इस बार प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों को मुंह की खानी पड़ेगी और बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में इंडी अलायंस-महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें