फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: नवादा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, इलाज कराकर बेटे के साथ लौट रहे थे

Tue, 15 Jul 2025 01:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Bihar: घटना के बाद मृतक की पत्नी अनार देवी समेत परिवार के अन्य सदस्य गहरे शोक में हैं। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद इलाके में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान अकबरपुर प्रखंड के डकरा गांव निवासी मुन्ना पासवान के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 

परिजनों के अनुसार सोमवार को मुन्ना पासवान को बुखार हुआ था। तबीयत बिगड़ने पर उनका बेटा शंकर पासवान उन्हें पावापुरी मेडिकल अस्पताल लेकर गया था। इलाज के बाद पिता-पुत्र देर रात घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेमदारगंज के पास तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने मुन्ना पासवान को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

पढ़ें:  'एक्सीडेंट हो गया है...' पत्नी को यह बताने के बाद मोबाइल बंद, कुएं में मिला बीमा कंपनी के मैनेजर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटना के बाद मृतक की पत्नी अनार देवी समेत परिवार के अन्य सदस्य गहरे शोक में हैं। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद इलाके में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि नेमदारगंज के पास इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं और तेज रफ्तार वाहनों के कारण लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें