बिहार के कई जिलों में मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश और वज्रपात का अलर्ट किया है। 15 से 20 जुलाई तक बिहार के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश और वज्रपात के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, आज पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपलगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में बारिश और वज्रपात के आसार हैं। इस जिलों में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
इन 15 जिलों में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट
पटना, बेगूसराय, मुंगेर और किशनगंज में सोमवार को बारिश हुई। पटना समेत कई जिलों में आज अहले सुबह से चल रही ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी है। सुबह से आसमान में बादल छाए हुआ हैं। मौसम विभाग ने पटना समेत 15 जिलों में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, नालंदा, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा, जमुई, लखीसराय, मुंगेर और भागलपुर शामिल हैं। मौसम विभाग ने आम लोगों से सावधान रहने की अपील की है।
Weather-Rain Update: देश के इन राज्यों में होगी भीषण बारिश ,IMD का रेड -ऑरेंज अलर्ट हुआ जारी!
अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार और बुधवार के दौरान उत्तर बिहार के कुछ जिलों में सतही हवा की गति 15 से 20 किमी और झोंके के साथ 35 किमी रहने के आसार हैं। वहीं अगले तीन दिनों में बिहार के अधिकांश भागों के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट होने के आसार हैं। यानी गर्मी से राहत जरूर मिलेगी। इधर, अगले पांच दिनों दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन के आसार नहीं हैं।