फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: एयरफोर्स में चयन से परिवार में थी खुशी, ट्रेनिंग से पहले मौत ने तोड़ा सपना; पेड़ से लटका मिला शव

Wed, 28 Oct 2026 08:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

गया जी के इमामगंज में एयरफोर्स में चयनित 19 वर्षीय अंकित कुमार का शव मोरहर नदी किनारे पेड़ से लटका मिला। 15 नवंबर से उसकी ट्रेनिंग शुरू होनी थी। पुलिस संदिग्ध मौत के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जी जिले के इमामगंज में एयरफोर्स में चयनित 19 वर्षीय अंकित कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कोठी थाना क्षेत्र में मोरहर नदी के किनारे एक पेड़ से लटका उसका शव मिला। 15 नवंबर से उसकी ट्रेनिंग शुरू होने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


एयरफोर्स में चयन के बाद घर लौटा था अंकित
गया जिले के इमामगंज क्षेत्र अंतर्गत रोंघा गांव निवासी अंकित कुमार के परिवार में उस समय खुशियों का माहौल था, जब उसका चयन एयरफोर्स में हुआ। महज 19 साल की उम्र में मिली इस कामयाबी के बाद परिवार को उसके उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद थी। 15 नवंबर से उसे ट्रेनिंग के लिए जाना था। लेकिन ट्रेनिंग शुरू होने से पहले ही उसकी मौत की खबर ने परिवार और गांव को गहरे सदमे में डाल दिया। परिजनों ने बताया कि अंकित पटना में किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई करता था। रिजल्ट आने के बाद वह अपने गांव स्थित घर लौट आया था। परिवार को उम्मीद थी कि जल्द ही वह अपने करियर की नई शुरुआत करेगा।

मौत से पहले मकान मालिक को भेजे थे रुपये
अंकित के पिता आजाद सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 11 बजे बेटे ने कमरे का किराया देने के लिए दो हजार रुपये मांगे थे। इसके बाद अंकित इमामगंज गया और मकान मालिक को रुपये भेज दिए। परिजनों के अनुसार, इसके कुछ ही समय बाद उन्हें अंकित की मौत की सूचना मिली। अचानक मिली इस खबर से परिवार के लोग स्तब्ध रह गए। जिस बेटे के एयरफोर्स में जाने की तैयारी चल रही थी, उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया।
विज्ञापन


पढे़ं: अनंत सिंह की मेहनत बेकार, नीरज को सर्टिफिकेट का इंतजार; विधान परिषद परिणाम देखें

मोरहर नदी किनारे पेड़ से लटका मिला शव
घटना की सूचना मिलने के बाद कोठी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मोरहर नदी के किनारे एक पेड़ से लटका अंकित का शव बरामद किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल शुरू की है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अंकित की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
विज्ञापन


मौत की वजह तलाश रही पुलिस
परिजनों ने भी अंकित की मौत के कारणों को लेकर अनभिज्ञता जताई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही
है। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट होने में मदद मिल सकती है।

अंकित की असमय मौत से रोंघा गांव में शोक का माहौल है। एयरफोर्स में चयन के बाद उसके भविष्य को लेकर परिवार और ग्रामीणों ने जो उम्मीदें संजोई थीं, वे इस घटना से गहरे सदमे में बदल गई हैं। फिलहाल सभी की नजर पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें