फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaya: उपराष्ट्रपति की मिमिक्री को लेकर रोष, भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ की नारेबाजी

Thu, 21 Dec 2023 06:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya: भारत के महामहिम उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इंडिया गठबंधन के सांसदों के द्वारा अपमानित करने के खिलाफ गया जिला भाजपा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश चिंटू सिंह के नेतृत्व में जिला कार्यालय गया रसलपुर रोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति की मिमिक्री को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में रोष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश चिंटू ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं के द्वारा  उपराष्ट्रपति की मिमिक्री कर अपमानित किया जा रहा था। इस दौरान अपमानित करने वाले लोगों को राहुल गांधी प्रोत्साहन कर रहे थे। राहुल गांधी मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। उन्होंने कहा कि उप राष्ट्रपति का अपमान नहीं हैं, ये पूरे राष्ट्र का अपमान हैं। ऐसे लोगों को सदन की सदस्यता से अयोग्य कर सदस्यता खत्म कर देनी चाहिए। वहीं जिला प्रभारी राजेश कुशवाहा ने कहा कि यह भगवान विष्णु की नगरी है। इंडिया गठबंधन के नेताओं का 2024 के लोकसभा चुनाव में इसी गयाजी में पिंड कर उनके सपने को चकनाचूर करेंगे।

विज्ञापन




विज्ञापन


ये लोग रहे शामिल
इस मौके पर आज प्रदेश किसान मोर्चा प्रवक्ता संतोष गुप्ता, दलित प्रकोष्ठ संयोजक विजय मांझी, जिला पार्षद ज्योति पासवान, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, युगेश कुमार, अनुज कुमार, सम्फुल देवी, महामंत्री पप्पू चंद्रवंशी, जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर, बिनोद सिंह, सुधांशु मिश्रा, कार्यालय मंत्री राजेश सिंह, कुमार सत्यशील, सरयू ठाकुर, गनौरी मांझी, प्रशांत कुमार, दीपक पाण्डेय, करुणा सिंह, आकाश गिरी, सोशल मीडिया प्रभारी रंजीत सिंह, देवानंद पासवान, अरुण सिंह, विक्की गुप्ता, चंदन भदानी, अमित कार्तिकेय, पंकज लोहनी, अमित लोहनी, राजन पांडेय आदि ने विरोध दर्ज किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें