फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 28 साल बाद बदलेगी तस्वीर, बस्कु बिगहा स्कूल के लिए 30 डिसमिल जमीन मिली; 48 लाख से बनेगा भवन

Sun, 23 Aug 2026 08:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

गयाजी के बस्कु बिगहा प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को जल्द अपना भवन मिलेगा। 28 वर्षों से मंदिर परिसर में पढ़ाई कर रहे बच्चों के लिए 30 डिसमिल जमीन उपलब्ध कराई गई है। शिक्षा विभाग 48 लाख रुपये की लागत से नया स्कूल भवन बनाएगा।
विज्ञापन
पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चों की बदलेगी जिंदगी, 48 लाख से बनेगा नया स्कूल भवन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गयाजी में 28 वर्षों से मंदिर परिसर में संचालित प्राथमिक विद्यालय बस्कु बिगहा के बच्चों की बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर असर अब दिखाई देने लगा है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह गयाजी टाउन विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने विद्यालय भवन निर्माण की घोषणा करते हुए कहा है कि 30 डिसमिल जमीन उपलब्ध करा दी गई है और शिक्षा विभाग की ओर से 48 लाख रुपये की लागत से स्कूल भवन का निर्माण कराया जाएगा।

अमर उजाला ने उठाई थी बच्चों की परेशानी

विज्ञापन

11 अगस्त को अमर उजाला ने प्राथमिक विद्यालय बस्कु बिगहा की जमीनी हकीकत को सामने लाया था। रिपोर्ट में दिखाया गया था कि विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चे मंदिर परिसर में एक बड़े पेड़ के नीचे जमीन पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। विद्यालय में भवन, शौचालय, पेयजल और बैठने जैसी बुनियादी सुविधाओं का पूरी तरह अभाव है।

बारिश, धूल और कीड़ों के बीच पढ़ाई
विद्यालय के बच्चों ने बताया था कि बारिश होने पर पूरा परिसर कीचड़ और पानी से भर जाता है, जिससे पढ़ाई बंद करनी पड़ती है। सड़क किनारे विद्यालय होने के कारण धूल उड़ती रहती है और बड़े-बड़े कीड़े भी बच्चों को काटते हैं। वहीं, मध्याह्न भोजन भी खुले मंदिर परिसर में ही करना पड़ता है।

छात्राओं और शिक्षिकाओं को थी बड़ी परेशानी

विज्ञापन

विद्यालय की शिक्षिकाओं ने बताया था कि परिसर में शौचालय नहीं होने के कारण आवश्यकता पड़ने पर आसपास के लोगों के घर जाना पड़ता है। बड़ी कक्षाओं की छात्राओं को कई बार शौच के लिए घर भेजना पड़ता है। बच्चों ने भी बताया था कि उन्हें खुले में शौच जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। सड़क के किनारे विद्यालय होने से हर समय दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।

विधानसभा अध्यक्ष ने दिया भरोसा
इस पूरे मामले पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह गया टाउन विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। उन्होंने बताया कि विद्यालय भवन निर्माण के लिए अब 30 डिसमिल जमीन उपलब्ध करा दी गई है। पहले भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण भवन नहीं बन पाया था, लेकिन अब उसी वार्ड में जमीन मिल गई है।

ये भी पढ़ें- Bihar: गयाजी में राहुल गांधी पर बरसे विजय सिन्हा, बोले- बिना संघर्ष बड़े पद पाने वाले नहीं समझते जमीनी हकीकत

48 लाख रुपये से बनेगा नया स्कूल भवन
डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से लगभग 48 लाख रुपये की लागत से विद्यालय भवन का निर्माण कराया जाएगा। भवन बनने के बाद बच्चों को कक्षाएं, शौचालय, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा और वर्षों से मंदिर परिसर में पढ़ाई कर रहे बच्चों को अपना सुरक्षित और सुविधायुक्त विद्यालय मिलेगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें