पूर्व मध्य रेलवे के गया जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 10 लाख 3 हजार 170 रुपये नकद के साथ हिरासत में लिया। मौके पर पूछताछ के दौरान वह इतनी बड़ी नकदी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए नकदी और संबंधित व्यक्ति को आगे की जांच के लिए आयकर विभाग के हवाले कर दिया गया।
श्रावण माह की भीड़ के बीच चल रहा था विशेष जांच अभियान
बैग की तलाशी में मिली 10.03 लाख रुपये की नकदी
पूछताछ में व्यक्ति ने अपनी पहचान मो. नसरुल्लाह (37 वर्ष), पिता मो. मोख्तार आलम, निवासी न्यू करीमगंज, सिविल लाइन थाना क्षेत्र, गया के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके बैग से भारतीय मुद्रा में कुल 10 लाख 3 हजार 170 रुपये बरामद हुए। अधिकारियों ने जब इतनी बड़ी नकदी के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे तो वह मौके पर कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
आयकर विभाग को दी गई सूचना
जांच के बाद नकदी के स्रोत का होगा खुलासा
रेलवे सुरक्षा बल के मुताबिक, बरामद नकदी के स्रोत और उसके उपयोग की वैधता की जांच अब आयकर विभाग करेगा। यदि संबंधित व्यक्ति वैध दस्तावेज प्रस्तुत करता है तो आगे की कार्रवाई उसी आधार पर की जाएगी। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है। रेलवे सुरक्षा बल का कहना है कि स्टेशन परिसर में सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ऑपरेशन सतर्क के तहत विशेष जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।