औरंगाबाद के पीतंबरा गांव में खेत के पास खेल रहे चार बच्चे अचानक बेहोश हो गए। इलाज के दौरान मुस्कान कुमारी की मौत हो गई। तीन बच्चों की हालत गंभीर है। जहरीले कीड़े या जीव के काटने की आशंका जताई जा रही है।
औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के आंजन थाना क्षेत्र के पीतंबरा गांव में मंगलवार को खेत में काम कर रहे परिजनों के पास खेल रहे चार बच्चे अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में परिजन सभी बच्चों को इलाज के लिए मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सभी को औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मुस्कान कुमारी की मौत हो गई। वहीं तीन बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। वहां तीनों का इलाज चल रहा है।
मृत बालिका की पहचान पीतंबरा गांव निवासी सहेंद्र रिकियासन की पुत्री मुस्कान कुमारी (6) के रूप में हुई है। हालांकि, परिजनों की ओर से उसकी उम्र चार वर्ष भी बताई गई है। बेहोश हुए अन्य बच्चों में मुस्कान का छोटा भाई सत्यम कुमार (5), सूरज कुमार (4) और सोहराई रिकियासन उर्फ मुन्ना रिकियासन का पुत्र भोलू कुमार (6) शामिल हैं। तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
खेलते-खेलते अचानक बेहोश हुए बच्चे
सदर अस्पताल में बच्ची की मौत
औरंगाबाद सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने चारों बच्चों का इलाज शुरू किया। इसी दौरान मुस्कान कुमारी ने दम तोड़ दिया। वहीं डॉक्टरों ने अन्य तीन बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया। तीनों का वहां इलाज जारी है।
मुंह से निकल रहा था झाग, जहरीले जीव के काटने की आशंका
पोस्टमार्टम कराए बिना शव लेकर घर गए परिजन
मुस्कान की मौत के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर घर चले गए। बच्ची की मौत से परिवार में हाहाकार मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है।
एक साथ चार बच्चों के अचानक बेहोश होने की घटना से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना की वास्तविक वजह चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जानकारी मिलने पर आंजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई।