फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: खिलौनों में छिपाकर ला रहे थे नशा, एयरपोर्ट पर 25 किलो मादक पदार्थ जब्त, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार

Tue, 27 Jan 2026 11:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने हवाई अड्डे पर जांच के दौरान संदिग्ध यात्रियों को रोका, जिनके सामान से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ है।
विज्ञापन
गया एयरपोर्ट (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए 25 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड्स की खेप बरामद की है। इस सनसनीखेज कार्रवाई में दो महिलाओं सहित पांच तस्करों को हिरासत में लिया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि तस्कर नशीले पदार्थ को खिलौनों के अंदर छिपाकर लाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सतर्क जांच के दौरान उनकी साजिश नाकाम हो गई।

विज्ञापन


गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग की टीम को बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। कस्टम विभाग ने गया एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। थाई एयर एशिया की फ्लाइट एफडी -122, जो दोपहर साढ़े 12 बजे गया एयरपोर्ट पर उतरी, उससे 25 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड्स के साथ पांच तस्करों को हिरासत में लिया गया।

ये भी पढ़ें: Bihar Crime: एकतरफा प्रेम में युवती पर फेंका एसिड, हालत गंभीर; हमले में मां भी झुलसी, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


हिरासत में लिए गए आरोपितों में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। सभी पुरुष तस्कर यूपी के रहने वाले हैं, जिनमें अश्विनी कुमार द्विवेदी, गौरव विधुरी, गुलशन मीना शामिल हैं, वहीं दोनों महिला तस्कर पंजाब की रहने वाली हैं, जिनकी पहचान मनप्रीत कौर और दिलप्रीत कौर के रूप में की गई है। 
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में गिरोह का सरगना अश्विनी कुमार द्विवेदी प्रतीत हो रहा है। फिलहाल सभी पांचों आरोपितों को उनके सामान सहित कस्टम विभाग ने अपने हिरासत में रखा है और गहन पूछताछ जारी है। जब्त सामग्री की सूची और अन्य कागजी कार्रवाई भी की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें