फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: अपराधियों ने की यूपी के रिटायर्ड दरोगा की हत्या, बोलेरो लेकर हुए फरार

Mon, 28 Sep 2020 10:49 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
विज्ञापन

बिहार के सीवान में अपराधियों ने उत्तर प्रदेश के रिटायर्ड दरोगा की हत्या कर दी। यह घटना जिले के मैरवा गुठनी मेर रोड के पास की है। बताया जा रहा है कि अपराधी दरोगा को लूटने की फिराक में थे और मौका पाते ही उन्होंने दरोगा को गोली मार कर उनकी बोलेरो लूट ली। दरोगा के साथ उनकी गाड़ी एक ड्राइवर भी था। 

विज्ञापन



अपराधियों ने दरोगा को दो गोलियां मारी, जिसके बाद दरोगा ने सीवान सरद अस्पताल जाते हुए रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दरोगा गोरख प्रसाद को गोली मारने के बाद अपराधियों ने उनकी बोलेरो लूट ली और फरार हो गए। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अपराधी स्कॉर्पियो गाड़ी में थे और उन्होंने घटना को अंजाम देने के लिए बोलेरो को ओवरटेक किया।

जब अपराधी गाड़ी को लूट रहे थे, तब दरोगा ने इसका विरोध किया, जिसके बाद अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। गोरख प्रसाद जीआरपी से रिटायर्ड दरोगा थे और वो यूपी के सलेमपुर थाना क्षेत्र के तिलौली सोनाहक गांव के रहने वाले थे। गोरख प्रसाद बिहार में अपने किसी रिश्तेदार से मिलने आए थे और रात का खाना खाकर वापस अपने गांव जा रहे थे।
विज्ञापन


यह घटना रविवार देर रात 12 बजे की है। घटना के बाद सीवान एसपीडीओ जितेंद्र पांडेय सीवान सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की तफ्तीश में जुट गए। जितेंद्र पांडेय ने कहा कि जो भी दोषी होंगे उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें