फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fridge Blast : घर के अंदर फ्रिज में धमाका, ननद-भाभी खाक; जानिए कितनी खतरनाक है इस उपकरण के लिए यह गड़बड़ी

Sun, 27 Aug 2023 03:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : आधुनिकता के इस दौर में हर घर में  फ्रिज की उपलब्धता होती है लेकिन अगर सही से उसकी देखरेख नहीं की गई तो यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। क्यों कि इस फ्रिज ने आज एक ही परिवार के दो महिलाओं की जान ले ली। 
विज्ञापन
फ्रीज में ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में फ्रिज विस्फोट होने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। इस घटना में मरने वालों में ननद और भाभी थी। घटना देवरिया थाना क्षेत्र के डुमरी परमानंदपुर गांव की है। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान ऋचा (20) और रिंकू (20) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार शॉर्ट सर्किट से हुआ ब्लास्ट 
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शनिवार रात एक बजे के करीब शॉर्ट सर्किट से घर में रखा फ्रिज अचानक विस्फोट कर गया। लोग जबतक कुछ समझ पाते तब तक इस हादसे में भाभी और ननद जिंदा जल गये जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गया।  परिजनों ने बताया कि तीन महीने पहले ही रीता की शादी नीरज के साथ हुई थी। इस विस्फोट में घर के अन्य सामान भी जलकर खाक हो गये। आसपास के लोगों का कहना है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोग दहल उठे।

मां के सामने जिंदा जली बेटी और बहू
 रिंकू की मां ने बताया कि ऋचा उनके पुत्र नीरज की पत्नी है जिसकी शादी 18 मई को हुई थी। उन्होंने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद नीरज काम करने सूरत चला गया था। घटना के संबंध में उन्होंने बताया कि घटना शनिवार देर रात की है जब घर में केवल तीन लोग मौजूद थे। ऋचा और रिंकू एक कमरे में सोई थी, जबकि दूसरे कमरे में वह खुद सोई थी। उन्होंने बताया कि अचानक तेज धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोग दहल उठे। धमाका की आवाज सुनकर जैसे ही मैं उसके कमरे में गई तो दोनों की आग की लपटों से घिरी थी। उन्होंने कहा कि ऋचा और रिंकू मेरी आंखों के सामने जिंदा जल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें