फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पूर्व निगम पार्षद नागेश्वर राय की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या

Sun, 01 Sep 2019 01:53 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बिहार के पूर्व निगम पार्षद नागेश्वर राय की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या कर दी है। उन्हें आज सुबह पटना के पास चित्रगुप्त नगर में गोली मारी गई। पुलिस मौके पर मौजूद है। फिलहाल घटना के पीछे का मकसद पता नहीं चला है। 

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि दो हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना तब हुई जब पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक 15 आईपीएस अधिकारियों सहित 300 पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत कर रहे थे। उसी समय बाइक पर सवार हमलावर आए और 50 साल के राय को गोली मारकर आराम से वहां से निकल गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार एक हमलावर जो बाइक पर पीछे बैठा था उसने सफेद रंग की टीशर्ट पहनी थी। घटना में इस्तेमाल हुई बाइक की तस्वीर पास के सीसीटीवै कैमरे में कैद हो गई। बाइक पर बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की थी। वहीं स्थानीय पुलिस का कहना है कि राय की हत्या उस समय की गई जब वह पास के सैलून से वापस आ रहे थे।
विज्ञापन


निगम पार्षद बनने से पहले राय पटना पुलिस में होम गार्ड के तौर पर काम कर चुके हैं। इस हत्या के बाद हजारों समर्थकों ने कालोनी की रोड को बंद कर दिया और वहां हंगामा करने लगे। स्थानीय लोगों आरोप लगाते हुए कहा कि यह शर्म की बात है कि अपराध नियंत्रण से बाहर हो गए हैं और पुलिस अधिकारी विशेष पुरस्कार समारोह में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें