फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश के सामने पूर्व उप राष्ट्रपति ने ली चुटकी, कहा- कल जो प्रेमी थे, आज बागी हो गए

Sun, 05 Nov 2017 06:17 AM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
समारोह में बोलते पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी - फोटो : ANI
विज्ञापन
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने शनिवार को पटना में आयोजित एक समारोह में इशारों-इशारों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर चुटकी ली। इस समारोह में नीतीश कुमार दर्शक दीर्घा में बैठे हुए थे। 
विज्ञापन


दरअसल, पूर्व सांसद सैयद शहाबुद्दीन के स्मृति समारोह में आयोजित समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति ने कहा कि बिहार की सरजमीं में अजब खूबी है। यहां बागी भी पैदा होते हैं और प्रेमी भी। अक्सर यह देखा गया है कि बागी प्रेमी हो गया और प्रेमी बागी हो गया। यही कारण है कि कल जो प्रेमी थे, वह आज बागी हो गए।

इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने इस समारोह में ना कुछ बोला और ना ही मंच साझा किया।

मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विदेश सचिव मुचकुंद दुबे ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार किये बिना देश को विकसित नहीं किया जा सकता है।

इस मौके पर सैयद शहाबुद्दीन की पुत्री और पूर्व मंत्री परवीन अमानुल्ला ने कहा कि उनके पिता आमलोगों को उनका अधिकार दिलाने के लिए लड़ते रहे। मौके पर सेवानिवृत्त आईएएस अफजल अमानुल्लाह समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।   
विज्ञापन

  Former VP Hamid Ansari spoke at the first Syed Shahabuddin Memorial Lecture in Patna, today. It was also attended by Bihar CM Nitish Kumar pic.twitter.com/yTwAF6bkFp — ANI (@ANI) November 4, 2017
Yahan (Bihar) baagi bhi paida hote hain aur premi bhi paida hote hain: Former Vice President Hamid Ansari at an event in #Patna pic.twitter.com/Aftdn0x4nx — ANI (@ANI) November 4, 2017
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें