बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार उन बैंकों में अपना पैसा नहीं रखेगी जो सरकारी योजना के लाभार्थियों को लोन देने में आनाकानी करती हैं। उन्होंने कहा कि हम समीक्षा करके उन बैंकों को चिन्हित करेंगे जो लाभार्थियों को लोन देने से मना करती हैं और ऐसे बैंकों में सरकार अपना पैसा नहीं रखेगी।
पढ़ें: सुशील मोदी बोले- बिना नुकसान पहुंचाए बंगला सौंपे तेजस्वी यादव
सुशील मोदी ने कहा कि इस तरह के बैंको के साथ सरकार किसी तरह का लेनदेन भी नहीं करेगी। 62वें तिमाही की SLBC की बैठक में सुशील ने कहा कि राज्य सरकार ऐसे नियम बनाएगी जिसके आधार पर बैंकों का वर्गीकरण होगा। साल के आखिर तक सरकार द्वारा मापदंडों को तैयार कर दिया जाएगा।
पढ़ें: सुशील मोदी की बहन करती थी सृजन के लिए हीरे की खरीद
जो बैंक सरकार के मापदंडों पर खरा उतरेंगी, सरकार ऐसे बैंकों के साथ ही लेनदेन करेगी और उनमें अपना पैसा रखेगी। आपको बता दें कि साल 2012-13 में भी सरकार ने बैंकों में पैसा जमा करने के लिए कुछ निर्धारित मापदंड बनाए थे।