फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बेटों की शादी के बाद ही छठ पर्व करेंगी राबड़ी देवी

Tue, 01 Nov 2016 12:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty images
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी इस बार छठ पर्व नहीं करेंगी। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए राबड़ी ने कहा कि इस वर्ष छठ व्रत नहीं करूंगी। तबियत भी कुछ खराब है। अब छठ व्रत बेटों की शादी के बाद ही करूंगी।
विज्ञापन


हालांकि, इसके पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि बेटियों की शादी के बाद छठ में उनका हाथ बंटाने वाले घर के सदस्य कम हो गए हैं। ऐसे में बेटों की शादी के बाद घर में बहुएं आ जाएंगी तो छठ की तैयारियों में आसानी रहेगी।

उल्लेखनीय है कि बिहार में लालू-राबड़ी के आवास पर छठ पूजा आयोजन की खास चर्चा रहती थी। राजनीति से दूर इस आयोजन में सभी दलों के नेता जुटते थे। बीते साल भी लालू के सरकारी आवास पर छठ की धूम थी। गौरतलब है कि इन दिनों राबड़ी के बेटे अैर राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को मिलने वाले विवाह प्रस्ताव के खूब चर्चे हैं। एक सरकारी व्हाट्सएप नंबर पर उपमुख्यमंत्री को लड़कियों ने विवाह के 44,000 से ज्यादा प्रस्ताव भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें