फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: लालू यादव 12वीं बार संभालेंगे आरजेडी की कमान, RSS पर भी बैन लगाने की मांग

Wed, 28 Sep 2022 09:37 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

जनता दल से अलग होने के बाद से आरजेडी के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ही बनते आ रहे हैं।
विज्ञापन
आरजेडी के राष्ट्रीयध्यक्ष पद के लिए नामांकन करते लालू प्रसाद यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरजेडी के राष्ट्रीयध्यक्ष पद के लिए बुधवार को  लालू प्रसाद यादव ने नामांकन कर दिया है। इस दौरान पार्टी के शीर्ष नेता मौके पर मौजूद रहे। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव 10 अक्टूबर को 12वीं बार पार्टी की कमान संभालने जा रहे हैं। हालांकि, जनता दल से अलग होने के बाद से आरजेडी के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ही बनते आ रहे हैं।
विज्ञापन


12वीं बार चुने जाएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को लालू प्रसाद यादव ने नामांकन किया। सूत्रों की माने तो लालू के सामने पार्टी के किसी अन्य नेता ने नामांकन नहीं किया है। कोई और नामांकन पत्र न होने की वजह से वे निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। लेकिन 10 अक्टूबर को उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की घोषणा कर दी जाएगी। उसी दिन ही अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा। 

निर्विरोध चुने जा रहे लालू यादव
जनता दल से अलग होने के बाद लालू प्रसाद यादव 1997 में पहली बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे। उसके बाद ये लालू यादव निर्विरोध ही चुने जा रहे है। यहां तक की चारा घोटाले में सजा के बाद भी लालू निर्विरोध ही राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे। 
विज्ञापन


दिल्ली पहुंचे चुनाव अधिकारी
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में चुनाव संबंधी पूरी प्रक्रिया होनी है। इसके लिए निर्वाचन पदाधिकारी उदय नारायण चौधरी और सहायक राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन दिल्ली पहुंच चुके हैं। आरजेडी के बिहार के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी निर्वाचन के दौरान मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया था। 

RSS पर भी बैन लगाने की मांग 
आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को एक हिंदू चरमपंथी संगठन'बताते हुए प्रतिबंध लगाने की मांग की। प्रसाद ने यह टिप्पणी एक कड़े आतंकवाद विरोधी कानून के तहत केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और उसके कई सहयोगियों पर प्रतिबंध के बारे में पत्रकारों के सवालों के जवाब में की। उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनावों में भाजपा का सफाया हो जाएगा। 

भाजपा ने किया पलटवार
लालू के बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। पार्टी ने लालू पर वोट बैंक और छद्म धर्मनिरपेक्षता की राजनीति करने का आरोप लगाया। भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि लालू जी का लक्ष्य पीएफआई का समर्थन कर अपने मुस्लिम आधार को मजबूत करना है। इसी कारण से वह आरएसएस और उसके सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के आदर्श के प्रति शत्रुतापूर्ण रवैया रखते हैं।
विज्ञापन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें