फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्हैया कुमार और प्रशांत किशोर अगले दशक के निर्णायक: फोर्ब्स

Tue, 07 Jan 2020 02:00 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
Prashant kishor- kanahiya kumar - फोटो : social media
विज्ञापन

दुनिया की प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स में कन्हैया कुमार और प्रशांत किशोर को विश्व के टॉप-20 निर्णायक लोगों की सूची में जगह मिली है। कन्हैया को जहां इस सूची में 12वें तो प्रशांत को 16वें स्थान पर जगह मिली है। पत्रिका ने जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और जदयू के रणनीतिकार प्रशांत किशोर को आगामी दशक का निर्णायक चेहरा करार दिया है। 

विज्ञापन


फोर्ब्स ने बताया कि दोनों युवा नेता आगामी दशक में प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं। सूची में पहले नंबर पर भारतीय मूल के अमेरिकी राजनीतिक टिप्पणीकार और कॉमेडियन हसन मिन्हाज हैं, जबकि 20वें नंबर पर कीनियाई मैराथन धावक एलिउड किपचोगे हैं। सूची में पांच अन्य भारतीय भी शामिल है। 

फोर्ब्स पत्रिका ने कन्हैया और प्रशांत के बारे में क्या लिखा
पत्रिका ने कन्हैया कुमार के बारे में लिखा कि वे भविष्य में भारतीय राजनीति में शक्तिशाली पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 32 वर्षीय नेता कन्हैया कुमार जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति का चेहरा उस समय बन गए, जब उन्होंने साल 2016 में देशद्रोह के आरोपों का जवाब दिया था। 
विज्ञापन


वहीं, पत्रिका ने प्रशांत किशोर के बारे में लिखा कि वे 2011 से एक राजनीतिक रणनीतिकार हैं। उन्होंने भाजपा को गुजरात विधानसभा चुनाव जीतने में सहायता की। 2014 में नरेंद्र मोदी और 2019 में नरेंद्र मोदी और 2019 में आंध्र प्रदेश में वाईएसआर जगन मोहन रेड्डी और महाराष्ट्र में शिवसेना के लिए रणनीतिक अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

श्रीलंका के राष्ट्रपति-ब्रिटेन के पीएम भी लिस्ट में
फोर्ब्स पत्रिका में कन्हैया और प्रशांत कुमार के अलावा भारतीय मूल के व्यवसायी आर्सेलर मित्तल के ग्रुप सीएफो और सीईओ आदित्य मित्तल, गोदरेज परिवार, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और थाईलैंड में शेफ गरिमा अरोड़ा भी शामिल हैं। 

इस सूची में श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे, सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान, न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा आर्डर्न, पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, फिनलैंड की नई प्रधानमंत्री सना मारिन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का नाम भी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें