फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार में नदी में चार किशोरियों समेत पांच डूबे, सीएम नीतीश ने जताया दुख, मुआवजे का एलान

Sun, 23 Oct 2022 09:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर दुख जताया और जिला प्रशासन को प्रत्येक मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के औरंगाबाद जिले में रविवार को चार किशोरियां और एक 40 वर्षीय व्यक्ति नदी में डूब गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना राज्य की राजधानी पटना से करीब 110 किलोमीटर दूर हामिदनगर गांव में हुई। लड़कियों की उम्र 13 से 15 साल के बीच बताई जा रही है। वे पुनपुन नदी के किनारे कपड़े धोने गई थीं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, किशोरियों में से एक छात्रा फिसल कर नदी में जा गिरी। दाउदनगर अनुविभागीय दंडाधिकारी कुमारी अनुपम सिंह ने कहा कि शेष तीन लड़कियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाईं।

एसडीएम ने कहा कि यह देखकर वहां मौजूद लोगों में से एक ने लड़कियों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी, लेकिन सभी ने डर के मारे उसे खींच लिया, जिससे सभी पांच लोग डूब गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर दुख जताया और जिला प्रशासन को प्रत्येक मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें