फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: शराब तस्करों में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो गुटों में गोलीबारी, एक की मौत; परिजनों में पसरा मातम

Sun, 28 Jul 2024 12:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar Crime: बेतिया में शराब तस्करी में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई है। जिसमें एक युवक की मौत हो गई है, बताया जाता है कि युवक के गले और गाल पर गोली मारी गई है। युवक खेत में खून से लथपथ गिरा पड़ा था।
विज्ञापन
छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार के सुबह जब ग्रामीण सरेह की तरफ गए तो देखा की एक युवक का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ है। हालांकि लोगों ने शव का शिनाख्त कर लिया तथा इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। घटना जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के बथना गांव के सरेह की है। वहीं मृतक की पहचान पूर्वी नौतन के बुलेट पटेल 36 वर्षीय के रूप में की गई है। बताया जाता है कि बुलेट गंडक नदी के रास्ते यूपी से शराब मंगवा कर बेतिया जिला के विभिन्न जगहों पर बेचने का काम करता था। घटना के बाद इलाके में सनी फैली हुई है। घटना शनिवार की देर रात्रि की है। हालांकि पुलिस का मानना है कि शराब तस्करों के गैंगवार में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। शराब के दो तस्करों के बीच गोलीबारी हुई है, जिसमें युवक की मौत हुई है।

इधर मृतक के भाई सुरेश पटेल ने बताया कि हम रात में दूसरे जगह गए हुए थे। रात में मेरे भाई को बुलाया गया उसके बाद घर से सात किलोमीटर दूर खेत में ले जाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव के पास से भारी मात्रा में शराब की बोतलों को भी पुलिस ने जब्त किया है। वहीं मृतक का भतीजा विजय कुमार पटेल ने बताया कि मेरे चाचा बुलेट पटेल जमीन का कारोबार करते थे तथा वे उस जगह कैसे पहुंच गए इसकी कुछ जानकारी नहीं है। वहीं एसपी अमरकेश डी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एफएसएल टीम के साथ पुलिस को जांच पड़ताल के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें