फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aurangabad: पुरहारा गांव के देवी मंदिर में लगी आग, तीज पर सजाया गया था मंदिर, पांच लाख की संपत्ति जलकर राख

Tue, 19 Sep 2023 12:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

रात के करीब दो बजे गांव के देवी मंदिर से धुआं उठता दिखाई दिया। घंटेभर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन मंदिर में लगा करीब पांच लाख का डेकोरेशन का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
मंदिर में लगी आग। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद के हसपुरा प्रखंड में पुरहारा गांव के देवी मंदिर में सोमवार को देर रात अचानक से आग लग गई। आग मंदिर की पांच लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। सोमवार देर रात लगभग 2:00 बजे के आसपास ये घटना हुई। 

विज्ञापन


सोमवार को तीज का त्योहार था। इस कारण पूजा पाठ के बाद गांव के लोग खाना पीना कर निश्चिंत होकर सो गए थे। रात के करीब दो बजे गांव के देवी मंदिर से धुआं उठता दिखाई दिया। यह देखकर लोग शोर मचाते हुए मंदिर की ओर दौड़ पड़े। लोग इकट्ठे होकर आग पर काबू पाने में लग गए। घंटेभर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन मंदिर में लगा करीब पांच लाख का डेकोरेशन का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। 

घटना में पीड़ित लाइट एंड साउंड कारोबारी पुरहरा निवासी श्याम बाबू ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा पर देवी मां के मंदिर में सजावट की गई थी। पूजा के बाद सजावट के सामान को खोलने के बाद वही इकट्ठा कर दिया गया था। इसी दौरान रात में 2:00 बजे यह घटना घटी और उनका सजावट का सामान जल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें