फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में छठी मंजिल पर कपड़ा व्यवसायी के फ्लैट में लगी आग; मां बना रही थी खाना तभी हुआ हादसा

Mon, 29 May 2023 05:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मामले में शिव कुमार बंका ने बताया कि वह और उनका भाई मुकेश कुमार बंका पंकज मार्केट स्थित दुकान पर थे। फ्लैट पर मां अकेली थी। वह खाना बना रही थी। करीब पौने एक बजे आग लगी थी। उसके बाद वह लोग मौके पर पहुंचे। करीब तीन लाख की संपत्ति जल गई है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन
आग लगने से तीन लाख का हुआ नुकसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के मोतीझील स्थित कपड़ा व्यवसायी मुकेश बंसल के फ्लैट में भीषण आग लग गई। वह सपरिवार एक निजी मॉल के छठी मंजिल पर स्थित फ्लैट में रहते हैं। घटना के वक्त वह अपने बड़े भाई कपड़ा व्यवसायी शिव कुमार बंका के साथ पंकज मार्केट स्थित दुकान पर थे। उनकी मां अर्चना देवी किचन में खाना बना रही थीं। उसी दौरान आग लग गई। छठी मंजिल पर धुआं भर गया। मौके पर अफरातफरी की स्थित बन गई। आग लगते ही नगर थाना और अग्निशमन की टीम को सूचना दी गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची अग्निशमन की तीन यूनिट गाड़ी मौके पर पहुंचीं। इसमें दो छोटी गाड़ी और एक बड़ी गाड़ी मौजूद थी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू ला लिया गया। इस दौरान किचन के भीतर रखा सारा सामान बुरी तरह से जलकर राख हो गया। इसके अलावा, फर्नीचर भी जल गए।

विज्ञापन

आग लगने के बाद किचन की हालत

मामले में शिव कुमार बंका ने बताया कि वह और उनका भाई मुकेश कुमार बंका पंकज मार्केट स्थित दुकान पर थे। फ्लैट पर मां अकेली थी। वह खाना बना रही थी। करीब पौने एक बजे आग लगी थी। उसके बाद वह लोग मौके पर पहुंचे। करीब तीन लाख की संपत्ति जल गई है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है। फिलहाल, जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। स्थानीय लोगों के अनुसार आचनक से धुआं निकलने लगा था। पड़ोस में रह रहे लोगों ने महिला को कमरे से बाहर निकाला। तब जानकर महिला की जान बच सकी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें