फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सुपौल में मिड डे मील खाने से 45 बच्चे बीमार; पांच की हालत गंभीर, नरपतगंज अस्पताल में कराए गए भर्ती

Mon, 29 May 2023 05:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

सुपौल के छातापुर प्रखंड और भीमपुर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय ठूठी में मध्यान्ह भोजन खाने के बाद अचानक बच्चों की सेहत बिगड़ गई। बीमार विद्यार्थियों की स्थिति देख स्कूल के शिक्षक और स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
बच्चों के बीमार होने के बाद स्कूल में अफरातफरी का माहौल बन गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सुपौल के छातापुर प्रखंड के मध्य विद्यालय ठूठी में मध्यान्ह भोजन खाने से करीब 45 विद्यार्थी बीमार हो गए। इनमें पांच बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी बच्चों को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, छातापुर प्रखंड और भीमपुर थाना क्षेत्र के ठूठी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय ठूठी में मध्यान्ह भोजन खाने के बाद अचानक बच्चों की सेहत बिगड़ने लगी। उसके बाद स्कूल में अफरातफरी का माहौल बन गया। बीमार विद्यार्थियों की स्थिति देख स्कूल के शिक्षक और स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

सूचना मिलते ही स्कूल में स्थानीय लोग पहुंचने लगे। अफरातफरी की स्थिति के बीच भीमपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय विभागीय अधिकारी को भी सूचना दी गई है। फिलहाल स्थानीय लोगों के सहयोग से भीमपुर थाने के वाहन से बीमार बच्चों को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


स्कूल के विद्यार्थियों ने बताया कि खाने की सब्जी में गिरगिट मिला। उसकी वजह से बच्चे बीमार हुए हैं। अब तक मिली सूचना के अनुसार, कुल 45 बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनमें से पांच बच्चों की हालात गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें