फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: रेलवे स्टेशन की पार्किंग में जमकर मारपीट; आ जा मेरी गाड़ी में बैठ जा, नहीं मानने पर हुआ यह उपद्रव

Fri, 16 Jun 2023 06:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

यात्री का आरोप है कि वह पुणे-दरभंगा ज्ञान गंगा एक्सप्रेस से मुजफ्फरपुर पहुंचा था। यहां से उसे शिवहर जाना था। उसके दो बेटे भी साथ में थे। वह जंक्शन के पार्किंग की ओर गया था। उसे एक कार बुक करनी थी। इस दौरान कार का भाड़ा अधिक बताया गया। इस पर वह दूसरी गाड़ी भाड़ा करने चला गया। इसी पर कार चालक ने विवाद शुरू कर दिया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन के पार्किंग एरिया में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब यात्री और कार चालक आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर लात घूंसे चले। चालक ने डंडे से पीटा तो यात्री के बेटे ने ईंट से हमला कर दिया। इसमें चालक का सिर फट गया। हाथ में भी चोट लगी है। यात्री ने कार के शीशे भी तोड़ डाले, जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मची रही। घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को शांत कराया। फिर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से यात्री को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। जबकि, चालक को गंभीर चोट लगने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में शिवहर निवासी यात्री मो. इम्तियाज और सकरा थाना क्षेत्र का रहने वाला चालक है।

विज्ञापन


यात्री का आरोप है कि वह पुणे-दरभंगा ज्ञान गंगा एक्सप्रेस से मुजफ्फरपुर पहुंचा था। यहां से उसे शिवहर जाना था। उसके दो बेटे भी साथ में थे। वह जंक्शन के पार्किंग की ओर गया था। उसे एक कार बुक करनी थी। इस दौरान कार का भाड़ा अधिक बताया गया। इस पर वह दूसरी गाड़ी भाड़ा करने चला गया। इसी पर कार चालक ने विवाद शुरू कर दिया। उसने कार के भीतर से लाठी निकाल कर मारपीट की। इसमें उसकी आंख के ऊपर गंभीर चोट लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल कार चालक

वहीं, दूसरी तरफ सकरा निवासी चालक ने बताया कि यात्री नोकझोंक करने लगा। इसी बीच यात्री के एक बेटे ने ईंट से हमला कर दिया। जो चालक के सिर और हाथ पर लग गई। इसमें वह लहूलुहान हो गया। गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। खून से लथपथ हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों में से किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें