फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: समस्तीपुर के जज को जान से मार देने का एर्नाकुलम से आया धमकी भरा पत्र; कोर्ट में हड़कंप, नगर थाने में FIR

Fri, 16 Jun 2023 05:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

एसपी विनय तिवारी ने कहा कि केरल के एर्नाकुलम से पत्र आया था। इस मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पत्र भेजने वाला युवक एर्नाकुलम में रहता है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की हर बिंदु से जांच कर रही है।
विज्ञापन
सिविल कोर्ट, समस्तीपुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर कोर्ट में 15 जून को जज को बंद लिफाफे में एक धमकी भरा पत्र पहुंचा। यह पत्र एर्नाकुलम आया बताया जा रहा है। पत्र में लिखा है कि गरीब कब तक तारीख पर ताराीख दौड़ेगा। न्याय की कुर्सी पर बैठकर जो न्याय न करे और बैक डोर (पिछले दरवाजे) से रिश्वत ले, उसे इस दुनिया में जीने का कोई अधिकार नहीं है। मैं तुझे जान से मार दूंगा, तू मरेगा जरूर। नीचे नाम लिखा- शालिग्राम कनैजिया।

विज्ञापन


प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के सामने इस पत्र को कोर्ट के कर्मियों ने खोल कर पढ़ा तो सभी दंग रह गए। पत्र दो पर्चियों में था। तुरंत ही इस पत्र की चर्चा कोर्ट में चहुंओर होने लगी। मामले की जानकारी के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। इस मामले को लेकर सीजेएम ऑफिस के जीआर कलर्क राजीव कुमार के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसमें जिले के अंगारघाट थाने के चैता दक्षिणी निवासी रामाशीष दास के बेटे शालीग्राम कनौजिया को आरोपी बनाया गया है। उसमें कहा गया है कि पत्र में न्याय की कुर्सी पर बैठने वालों को जान से मारने की धमकी लिखा गया है। इससे सरकारी कार्य करने में बाधा उत्पन्न करने की साजिश होना प्रतीत होता है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह पत्र केरल के एर्नाकुलम से आया है। उसमें पत्र लिखने वाला ने अपना पता अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता दक्षिणी बताया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस पत्र की जानकारी के बाद हरकत में आई पुलिस ने जांच के दौरान पाया है कि पत्र लिखने वाला युवक विक्षिप्त है। वह स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी को भी धमकी दे चुका है। वह इन दिनों एर्नाकुलम में रह कर काम करता है।
विज्ञापन




एसपी विनय तिवारी ने कहा कि केरल के एर्नाकुलम से पत्र आया था। इस मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पत्र भेजने वाला युवक एर्नाकुलम में रहता है। अब तक की जांच में युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया है। इससे पहले भी उसने कई लोगों को धमकी दी थी। वैसे पुलिस मामले की हर बिंदु से जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें