फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: मधेपुरा में बाइक और ऑटो में हुई भीषण टक्कर, दो लोगों मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Mon, 03 Apr 2023 06:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

मधेपुरा में सोमवार को एसएच 58 पर में ऑटो और बाइक की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए पुरैनी पीएचसी में भर्ती कराया गया। फिर वहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाने के दौरान एक अन्य की रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज के दौरान घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र में सोमवार को एसएच 58 पर में ऑटो और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पुरैनी पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस दौरान एक अन्य की रास्ते में ही मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुरैनी थाना क्षेत्र के एसएच 58 पर गैस एजेंसी के पास बाइक और ऑटो की सीधी टक्कर हो गई। इसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक युवक की पहचान पैना पंचायत के बिहपुरिया बासा वार्ड 8 निवासी मोहम्मद गुलशादिर के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायलों में पैना पंचायत के ही मोहम्मद सरफराज और रहमान आलम शामिल हैं।

इस घटना में गंभीर रूप से एक महिला भी जख्मी हुई है, जिसकी पहचान बबिता देवी (35) के रूप में की गई है। सभी गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, एक अन्य घायल इंजमाम आलम की मौत हायर सेंटर ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई। मौत की खबर सुनते ही मृतकों के घरों में मातमी सन्नाटा पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे पुरैनी थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि तीनों घायलों को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। जबकि दोनों मृतक के शव पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें