सीमा पर शहीद बिहार रेजिमेंट के जवान विजय राय के परिजन आमरण अनशन पर बैठ
गए हैं। वे सेना अध्यक्ष विक्रम सिंह को अपने गांव बुलाने की मांग कर रहे
हैं।
शहीद विजय राय की पत्नी पुष्पा देवी, छोटे भाई बृजनंदन राय के अलावा शहीद की मां इंजोरिया देवी, बड़े भाई राजकिशोर राय अनशन पर हैं। शहीद विजय राय के भाई बृजनंदन राय ने कहा कि थल सेना अध्यक्ष यहां आएं और सभी लोगों को घटना की पूरी जानकारी दें।
बृजनंदन ने बताया कि उन्हें अभी तक पता नहीं चल सका है कि किस तरह यह घटना घटी। किसी अधिकारी ने अभी तक उनकी सुध नहीं ली है। शहीद का पूरा परिवार बिहटा के आनंदपुर ठेकहा स्थित अपने गांव में अनशन पर है।
उन्होंने कहा कि पुंछ में हुई घटना की जानकारी उन्हें चाहिए क्योंकि शहादत पर नेता मजाक उड़ा रहे हैं.