बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बन सकता है तो पान बेचने वाला क्या प्रधानमंत्री नहीं बन सकता है? वहीं नीतीश ने मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल पर सवाल उठाए और पीएम मोदी पर निशाना साधा।
पटना के एसके मेमोरियल हॉल में आयोजित चौरसिया महासम्मेलन में सीएम नीतीश कुमार ने मोदी पर खूब तंज कसे। सीएम नीतीश ने कहा कि उन्होंने बिहार में पान की खेती करने वालों को किसान का दर्जा दिया है। जब एक चाय बेचने वाला देश का पीएम बन सकता है तो पान बेचने वाला क्यों नहीं बन सकता।