फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: वैक्सीनेशन सूची में नरेंद्र मोदी व अमित शाह का नाम, अधिकारियों पर FIR का निर्देश

Mon, 06 Dec 2021 03:06 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अरवल

सार

बिहार में कोरोना मृतकों की संख्या में गलती पाए जाने के बाद अब वैक्सीनेशन सूची में अनियमितता की शिकायत आई है। अरवल जिले की डीएम ने इसके लिए जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के अरवल जिले में टीकाकरण को लेकर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, यहां के करपी एपीएचसी में कोरोना वैक्सीन की डोज लेने वालों की सूची जब चेक की गई तो उसमें नरेंद्र मोदी, अमित शाह और प्रियंका चोपड़ा जैसे नामों का जिक्र देखा गया. जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ गया और दो डाटा ऑपरेटरों को नौकरी से हटा दिया गया। वहीं इस मामले में डीएम ने अब अधिकारियों को चिन्हित कर उनपर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया है। इतना ही नहीं फिल्म कलाकारों, जैसे प्रियंका चोपड़ा, अमिताभ बच्चन के नाम पर भी वैक्सीनेशन के पोर्टल में एंट्री की गई है। वैक्सीनेशन एवं रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच के नाम पर फर्जी तरीके से दर्जनों लोगों का नाम जोड़कर डाटा एंट्री की गई है।

विज्ञापन


बिहार में इस तरह के कई मामले
बिहार में यह पहला मामला नहीं है जब वैक्सीनेशन अभियान को लेकर लापरवाही और धोखाधड़ी की खबरें सामने आई हैं। इससे पहले बिहार के छपरा में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया था। मामला यह था कि यहां युवती को बिना वैक्सीन लगाए सर्टिफिकेट दे दिया था। वहीं उससे दो दिन पहले ही छपरा से एक मामला सामने आया था, जहां बिना दवा के ही शख्स को सिरिंज लगा दी थी। इसके बाद नर्स पर कार्रवाई की गई। हालांकि ये नया मामला सीएचसी एकमा से सामने आया है। यहां युवती को वैक्सीन तो लगी नहीं लेकिन उसके मोबाइल पर वैक्सीन लेने का मैसेज आ गया और साथ में सर्टिफिकेट भी जारी  कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें