फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नीतीश कुमार के खिलाफ विवादित टिप्पणी पर पूर्व सांसद को तीन साल की जेल

Mon, 01 Aug 2022 03:11 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, जहानाबाद।

सार

अरुण कुमार ने बाढ़ और मोकामा क्षेत्रों में भूमिहारों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा था, हमने चूड़ियां नहीं पहनी हैं और हमारे सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री का सीना तोड़ देंगे।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जहानाबाद जिले की एक विशेष अदालत ने जून, 2015 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ विवादित टिप्पणी के लिए पूर्व सांसद अरुण कुमार को तीन साल जेल की सजा सुनाई। शनिवार को सजा सुनाते हुए विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट के जज राकेश कुमार रजक ने जहानाबाद के पूर्व रालोसपा सांसद अरुण कुमार पर 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। 

विज्ञापन


हालांकि, उन्हें उच्च न्यायालय में फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए जमानत पर रिहा कर दिया गया। इसी मामले में अदालत ने मधेपुरा के पूर्व लोकसभा सांसद पप्पू यादव को उनके खिलाफ ठोस सुबूत के अभाव में दोषमुक्त करार दिया। 

बता दें कि अरुण कुमार ने बाढ़ और मोकामा क्षेत्रों में भूमिहारों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा था, हमने चूड़ियां नहीं पहनी हैं और हमारे सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री का सीना तोड़ देंगे। यह मामला जदयू नेता चंद्रिका प्रसाद यादव ने दायर किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें