पटना में 12 बजकर 01 मिनट पर हुई लैंडिंग।
- फोटो : अमर उजाला
बांग्लादेश से नेपाल के लिए उड़ा विमान अचानक पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर उतरा तो लोग चौंक पड़े। विदेशी विमान पटना एयरपोर्ट पर नहीं आते हैं, इसलिए सनसनी स्वाभाविक थी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह विमान ढाका से काठमांडू के लिए उड़ा था, लेकिन तकनीकी खामी की वजह से इसे पटना एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने नजदीकी सुविधा पटना में देखते हुए इमरजेंसी में पटना उतारने की मंजूरी दी। तकनीकी खामी के कारण इस विमान ने पटना में लैंडिंग की है। दोपहर बाद 4 बजे तक फॉल्ट को दूर कर लिया गया। करीब सवा चार घंटे बाद विमान ने भारतीय समयानुसार शाम 4:15 बजे वापस उड़ान भरी। तकनीकी खामी का समय पर पता लग जाने और समय पर नजदीकी एयरपोर्ट पर उतार लिए जाने के कारण यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ।
विमान के अंदर ही बाकी सुविधाएं दी जा रही हैं
यात्रियों को पटना एयरपोर्ट पर उतारा नहीं गया है। उन्हें विमान के अंदर ही बाकी सुविधाएं दी जा रही हैं। यात्रियों को मैसेज दिया जा रहा है कि तकनीकी खामी दूर होने के बाद विमान काठमांडू के लिए उड़ने की तैयारी करेगा। तकनीकी टीम विमान के फॉल्ट की जांच कर रही है और देखा जा रहा है कि कोई बड़ी समस्या तो नहीं। BBC371 में सभी 77 यात्री सुरक्षित बैठे हुए हैं। डायवर्ट होकर दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर इस फ्लाइट को पटना एयरपोर्ट पर उतारा गया। विदेशी विमान होने के कारण ग्राउंड स्टाफ भी चौंक गए।
पटना एयरपोर्ट पर खड़ी बांग्लादेश की फ्लाइट।
- फोटो : अमर उजाला
जांच में OK नहीं होने पर एयर इंडिया से जाते यात्री
जानकारी बाहर देने से मना था, लेकिन एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे लोगों को पता चला तो खबर बाहर आई। बाद में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि सभी 77 यात्री विमान में सुरक्षित हैं। इन्हें एयर इंडिया की फ्लाइट से भेजा जा सकता है, हालांकि फिलहाल तकनीकी खामी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। अगर जांच में यह ठीक पाया जाता है, तभी BBC371 को उड़ान भरने की इजाजत दी जाएगी। वरना, एयर इंडिया के विमान से यात्रियों को गंतव्य तक भेजा जाएगा।
पटना एयरपोर्ट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूढ़ी।
- फोटो : अमर उजाला
बिहार में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होना चाहिए
पटना एयरपोर्ट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूढ़ी ने कहा कि ढाका एयरलाइंस की विमान है। इसकी इमरजेंसी लैंडिंग पटना में हुई। मैं बिहार सरकार से लगातार कहता हूं कि पटना एक डायवर्जन प्वाइंट हैं। आज के 70 पैसेंजर न पटना उतर पाएंगे और न ही दिल्ली जा पाएंगे। पटना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिखा हुआ है लेकिन है नहीं। पटना हाईकोर्ट ने निर्णय में कहा था कि बिहार में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होना चाहिए। यही एक प्रमाण है कि बांगलादेश का विमान इमरजेंसी लैंडिंग के कारण पटना उतरा लेकिन हमलोग उसकी मदद नहीं कर सके।