फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए लोजपा-रामविलास ने उतारे उम्मीदवार, हाजीपुर से चिराग पासवान ठोकेंगे ताल

Sat, 30 Mar 2024 05:40 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

हाजीपुर सीट से पार्टी प्रमुख चिराग पासवान चुनाव लड़ेंगे। सबसे चर्चित समस्तीपुर लोकसभा सीट से चिराग के चचेरे भाई व वर्तमान सांसद प्रिंस राज के जगह बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी की बेटी को टिकट दिया गया है। 
विज्ञापन
सांसद चिराग पासवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने पांच सीट पर अपने प्रत्याशियों ने नाम का एलान कर दिया है। हाजीपुर सीट से पार्टी प्रमुख चिराग पासवान चुनाव लड़ेंगे। वहीं मंत्री अशोक चौधरी की बेटी और महावीर न्यास बोर्ड के सचिव आचार्य किशोर कुणाल की बहू शांभवी चौधरी को समस्तीपुर लोकसभा से उम्मीदवार बनाया गया है। इस सीट से चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस राज सांसद हैं। 

विज्ञापन


जमुई लोकसभा सीट से अरुण भारती को बनाया उम्मीदवार
सबसे ज्यादा चर्चित रहे जमुई लोकसभा सीट से अरुण भारती को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, चिराग पासवान ने पहले ही उन्हें सिंबल दे दिया था। अरुण भारती चिराग पासवान के अपने बहनोई हैं। दो दिन पहले ही अरुण भारती ने जमुई लोकसभा सीट से अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया था।

वैशाली सीट से वीणा देवी को उम्मीदवार बनाया गया
लोजपा (रामविलास) ने खगड़िया लोकसभा सीट से राजेश वर्मा और वैशाली सीट से वीणा देवी को उम्मीदवार बनाया है। वीणा देवी वैशाली की वर्तमान सांसद भी हैं। इस बात की चर्चा थी कि वीणा देवी का टिकट कट सकता है लेकिन चिराग पासवान ने सारे अटकलों पर विराम लगा दिया। खगड़िया सीट पिछले चुनाव में लोजपा से चौधरी महबूब अली कैसर ने चुनाव जीता था। कैसर पारस गुट में चले गए। इसलिए चिराग पासवान की पार्टी से राजेश वर्मा को टिकट दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें