फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake : बिहार में फिर आया भूकंप; घर में सो रहे थे लोग, अचानक हुआ ऐसा

Fri, 03 Nov 2023 11:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Earthquake : बिहार में भूकम्प के झटके महसूस किये गये। बिहार और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी लोगों ने भूकम्प को महसूस किया। नेपाल में भूकम्प की तीव्रता 6.4 मापी गई है। 
विज्ञापन
भूकम्प - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार समेत देश में कई राज्यों में एक बार फिर भूकंप का बड़ा झटका महसूस किया गया। नेपाल में भूकंप का केंद्र था। मौसम विभाग के अनुसार 6.4 तीव्रता का यह भूकंप था, जो शनिवार रात 11 बजकर 32 मिनट  पर आया था। जमीन के 10 किलोमीटर नीचे केंद्र था। भूकंप का असर नेपाल से सटे बिहार और उत्तर प्रदेश के सभी सीमावर्ती जिलों में ज्यादा रहा। इसके साथ दोनों राज्यों की राजधानी तक लोगों ने झटका महसूस किया। झारखंड और पश्चिम बंगाल तक इसका असर रहा। सीवान में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।

विज्ञापन




बिहार के साथ कहां कहां हुआ महसूस 
भूकंप का असर नेपाल के साथ दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड के सीमावर्ती जिलों में ज्यादा दिखा। पटना में लोग अपने घर में सो रहे थे अचानक उनका बेड हिलने लगा। लोग फौरन घर से बाहर निकल गए। हालांकि कहीं से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

जानिए कहाँ है भूंकप का केंद्र और क्या है तीव्रता 
भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। कंपन की आवृत्ति ज्यों-ज्यों दूर होती जाती हैं, इसका प्रभाव कम होता जाता है। फिर भी यदि रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपर की तरफ है या दायरे में। यदि कंपन की आवृत्ति ऊपर को है तो कम क्षेत्र प्रभावित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें