फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Darbhanga: गंगाजल लेकर पदयात्रा के लिए तैयार हुआ रामभक्त, ढोलबाजे के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया रवाना

Sun, 07 Jan 2024 01:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga: अयोध्या में भले ही राम मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने वाली है, लेकिन इसके उद्धाटन की तारीख की घोषणा होते ही दरभंगा जिले के कोने कोने में राम भक्त तैयारी में जुट गए है।

विज्ञापन
गंगाजल लेकर पदयात्रा के लिए तैयार हुआ रामभक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के केएम टैंक मुहल्ले से एक रामभक्त सतीश कुमार आज दरभंगा से अयोध्या कांवड़ पदयात्रा के लिए निकल पड़ा है। उसे आज विश्व हिंदू परिषद, शिवसेना व भाजपा जिलाध्यक्ष ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ विदा किया है।

विज्ञापन


बता दें कि स्थानीय लहेरियासराय थाना क्षेत्र के केएम टैंक निवासी रामभक्त सतीश कुमार ने मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तारीख तय होते ही सिमरिया से पवित्र गंगाजल अपने कांवड़ में लेकर दरभंगा से अयोध्या के लिए निकल पड़ा है। उसने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने और उसमें प्रभु श्रीराम के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो इसका वह वर्षो से इंतजार कर रहा था।

हजारों लोग जाएंगे अयोध्या
वहीं, इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा कि आज एक हठी रामभक्त सतीश कुमार को सिमरिया का पवित्र गंगाजल लेकर भव्य तरीके से ढोलबाजे के साथ अयोध्या के लिए रवाना किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तो एक रामभक्त सतीश कुमार पैदल कांवड़ यात्रा करके अयोध्या जा रहे है, लेकिन 24 जनवरी के बाद हजारों लोगों को अयोध्या ले जाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें