सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
भागलपुर में भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तीन दोस्त बर्थडे पार्टी कर बाइक से लौट रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आधार कार्ड से हुई पहचान
घटना नवगछिया के बाबा विश्व रावत सेतु संपर्क पथ के फोर लाइन पर श्री पेट्रोल पंप के समीप पास हुआ। रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसा के बाद पुलिस टीम पहुंची तो दंग रह गए। तीनों युवकों की लाश एक दूसरे पर चढ़ा हुआ था। पुलिस ने तीनों के आधार कार्ड के अनुसार उनकी पहचान की। मृतक की पहचान सहरसा जिला के रघुनाथपुर थाना के महुआ बाजार निवासी जनार्दन मंडल के 24 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार, कदवा ओपी के प्रतापनगर निवासी मसरुल कुमार राय के 20 वर्षीय पुत्र सुकेश कुमार और इस्माइलपुर थाना के मंथन टोला निवासी रामजी मंडल के 18 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार उर्फ सूरज कुमार के रुप में हुई है।
कदवा की ओर जा रहे तीनों
पुलिस नेतीनों शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचा दिया है। शव को पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा। परिजनों का कहना है कि प्रिंस कुमार कदवा में निजी चिकित्सक के यहां लैब टेक्नीशियन का काम करता था। प्रिंस के मित्र सुकेश भी देर रात जन्मदिन पार्टी में गया था। लेकिन, मुकेश देर रात ही पार्टी से वापस लौट गया था। बता दें कि तीनों युवक टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल से कदवा के तरफ जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने तीनों को कुचल दिया।