फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार:आरएलएसपी विधायक वसंत कुशवाहा का निधन

Mon, 30 Nov 2015 09:45 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के विधायक वसंत कुशवाहा का सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे बिहार विधानसभा की हरलखी सीट से विधायक थे।
विज्ञापन


वो सोमवार को विधानसभा भी आने वाले थे। कुशवाहा को सुबह ही दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।
विज्ञापन

उपेंद्र को बनाना चाहते थे चेहरा

बताते चलें कि कुशवाहा ही वो नेता थे जिन्होंने रोलासपा के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को बिहार चुनाव के दौरान एनडीए का सीएम पद का उम्मीदवार बनाने की बात कही थी।

उन्हें बिहार में एनडीए का उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव जून में ही पारित कर लिया था लेकिन एनडीए ने सीएम पद के लिए किसी भी नाम की घोषणा नहीं की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें