फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime News: बेतिया में बोरी में भरकर सरेह में फेंका हुआ शव मिला, पानी से सड़ा; शिनाख्त करना मुश्किल

Thu, 10 Aug 2023 06:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar Police: बेतिया मझौलिया थाना क्षेत्र में बोरी में भरकर फेंका हुआ एक अज्ञात शव मिला है। शव की हालत देखकर इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। घटनास्थल पर पुलिस दल-बल के साथ पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में बोरी में भरकर फेंका हुआ अज्ञात शव सरेह में मिला है। इससे इलाके के लोगों में दहशत फैल गई है। जितनी मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही हैं। यह घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के हरपुर गढ़वा पंचायत के वार्ड नंबर 6 स्थित बथना और बीरवा के बीच डबरा की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कुछ ग्रामीण खेत की तरफ हो गए तो देखा कि डबरे की तरफ से बदबू आ रही थी। डबरा के करीब जब लोग गए तो देखा कि एक बोरे में एक शव दिखाई दे रहा है। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे को खोलकर देखा तो बोरे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। हालांकि शव का शिनाख्त नहीं हो सकी है। देखने से लग रहा है कि शव को फेंके हुए लगभग पांच से छह दिन हो गए हैं। शव पानी में पड़े-पड़े पूरी तरह से सड़ गया है, जिसकी शिनाख्त करना मुश्किल है।

इधर, थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जिस हालत में शव है, उससे यह लग रहा है कि किसी ने हत्या कर शव को फेंक दिया है। शव की गर्दन पर जख्म के निशान हैं। बहरहाल जो भी हो, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें