फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सुपौल में दुर्गा मंदिर के पास धारदार हथियार से हत्या कर फेंका युवक का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Mon, 10 Apr 2023 01:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र में खखई गांव के दुर्गा मंदिर के पास एक 19 साल के युवक का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी धारदार हथियार से हत्या कर शव फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सुपौल में खखई गांव के दुर्गा मंदिर के पास से एक 19 साल के युवक का शव बरामद किया गया है। आशंका है कि धारदार हथियार से हत्या करके शव फेंका गया है। यह मामला किशनपुर थाना क्षेत्र का है। हालांकि पुलिस शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के गौरावगढ़ वार्ड नं 6 निवासी मनोज यादव के बेटे प्रिंस कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन



घटनास्थल पर इकट्ठा हुए ग्रामीण

जानकारी के मुताबिक, खखई गांव के ग्रामीण सोमवार की सुबह दुर्गा मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। उस समय वहां मंदिर के पास उन्हें एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ दिखा। मौत की खबर सुनकर ग्रामीण दुर्गा मंदिर के पास इकट्ठा होकर युवक की पहचान करने लगे। मगर ग्रामीणों ने पाया कि वह अज्ञात युवक न तो गांव का है और न ही आसपास के गांव का निवासी है। इसके बाद ग्रामीणों ने किशनपुर थाना को फोन पर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


किशनपुर प्रभारी थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वे दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। मगर आसपास के इलाकों में युवक की पहचान नहीं हो सकी। जब शव को सदर अस्पताल सुपौल लाया गया तो कुछ लोग वहां पहुंचे। उनके जरिए युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के गौरावगढ़ निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। हालांकि युवक के सिर में धारदार हथियार से हमले का जख्म प्रतीत हो रहा है। साथ ही शरीर पर भी मारपीट के जख्म हैं।
विज्ञापन



कार्रवाई के दौरान किशनपुर थाना पुलिस

किशनपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कानूनी प्रक्रिया करने के बाद उसे सुपौल सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अपराधियों की धर पकड़ के लिए कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें