फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नालंदा में संदेहास्पद स्थिति में नहर के पास मिला युवक का शव; बीती रात खेत पटवन के लिए गया था खंधा

Tue, 26 Dec 2023 12:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda Hindi News: नालंदा में खेत गए युवक का संदिग्ध अवस्था में मौत होने का मामला सामने आया है। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। वहीं, थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि ठंड लगने की वजह से मौत हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक नीतीश कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला सिलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत नहर के पास का है। मृतक की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी दिवंगत जयराम प्रसाद के बेटे नीतीश कुमार (26) के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर मृतक के परिजन बताया कि नीतीश कुमार खेत पटवन को लेकर सोमवार की रात खंधा में गया हुआ था। लोग जब सुबह की सैर पर निकले तो नहर किनारे मुंह के बल पड़े हुए नीतीश को देखा। जब नब्ज देखी तो पता चला कि नीतीश की मौत हो चुकी थी। उसके बाद घर वालों को इस बात की सूचना दी गई। मौत कैसे हुई है इसका कारण पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। फिर शव को बिहार शरीफ राजगीर मुख्य मार्ग के रामनगर गांव के पास सड़क पर रख मुआवजा और कार्रवाई की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया। नीतीश कुमार निजी स्कूल में गाड़ी चलाने का काम करता था। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों की चीत्कार से आसपास का माहौल गमगीन हो गया। परिजन प्रशासन से मामले की जांच कर मौत के कारणों का पता लगाने की मांग कर रहें हैं। 
 
सड़क जाम की सूचना पर बीडीओ उदय कुमार, सीओ शंभु मंडल, थानाध्यक्ष राकेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों को मुआवजे का आश्वासन देकर जाम को छुड़ाया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि ठंड लगने की वजह से मौत हुई है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शरीर पर किसी तरह के जख्म के निशान नहीं हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें