फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: गन्ने के खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला विवाहिता का शव; हत्या कर फेंकने की आशंका

Tue, 04 Jul 2023 03:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

लौरिया थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बगही देवराज गांव के दक्षिण सरेह स्थित गन्ने के खेत से संदिग्ध स्थिति में एक विवाहिता का शव बरामद हुआ है। शव देखने से प्रतीत होता है कि विवाहिता को किसी अन्य जगह से हटाकर यहां लाकर फेंका गया है। फिलहाल पुलिस हर एक पहलू पर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
मामले की तफ्तीश करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में एक 22 साल की विवाहिता का शव गन्ने के खेत में फेंका हुआ मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के बगही बसवरीया पंचायत के बगही देवराज गांव की है। जहां सोमवार देर शाम बगही देवराज गांव के सरेह स्थित गन्ने के खेत से संदिग्ध स्थिति में एक विवाहिता का शव मिला है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। फिर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन


मृतका की पहचान लौरिया के बगही देवराज गांव निवासी समसुदिन अंसारी की बेटी नाजराना खातून के रूप में हुई है। मृतका के पिता समसुदिन अंसारी ने बताया कि उनकी बेटी सोमवार सुबह 11 बजे से लापता थी। वह गांव के ही हबीब मियां के आम के बगीचे की रखवाली का काम करते हैं। सोमवार को भी वह आम के बगीचे की रखवाली करने गए हुए थे। उन्होंने बताया कि देर शाम उन्हें जानकारी मिली कि उनकी बेटी का शव गांव से सटे सरेह में गन्ने के खेत में फेंका हुआ मिला है। उन्होंने बताया कि जब मैं वहां पहुंचा तो देखा कि मेरी बेटी के दोनों हाथ पीछे करके रस्सी से बंधे हुए हैं और गर्दन पर चोट के निशान हैं। उसके बाद मैंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी चार साल पहले साठी थाना क्षेत्र के लक्षनौवता गांव निवासी धुरकुली मियां के बेटे अबरार मियां (24) के साथ की थी। मेरी बेटी का एक ढाई साल का बेटा नासिर है। पिछले तीन महीने से मेरी बेटी अपने ससुराल से मेरे घर आई हुई थी।
विज्ञापन


लौरिया थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बगही देवराज गांव के दक्षिण सरेह स्थित गन्ने के खेत से संदिग्ध स्थिति में एक विवाहिता का शव बरामद हुआ है। शव देखने से प्रतीत होता है कि विवाहिता को किसी अन्य जगह से हटाकर यहां लाकर फेंका गया है। फिलहाल पुलिस हर एक पहलू पर जांच पड़ताल कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जा रहा है। जो भी दोषी होंगे उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें