फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मोतिहारी में प्रेमिका से मिलने गए बीए के छात्र का शव पेड़ के नीचे बोरे में मिला, पिता हिरासत में

Sun, 30 Apr 2023 03:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

मृतक के चाचा अंगद ने बताया कि नीतीश और लड़की का भाई रितेश दोनों साथ में पढ़ते थे। हो सकता है कि उसकी बहन से फोन करवा कर बुलाया होगा। वहीं, सदर एसडीपीओ आईपीएस श्रीराज ने बताया कि परिजन द्वारा बताए गए आधार पर लड़की के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक छात्र नीतीश कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मोतिहारी के रघुनाथपुर ओपी क्षेत्र के सपही गांव में एक पेड़ के नीचे बोरे में एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान मोतिहारी यादव छात्रावास में रहने वाले बीए फर्स्ट पार्ट के छात्र नीतीश कुमार (20) के रूप में हुई है। वह शनिवार की शाम करीब सात बजे छात्रावास से निकला था। रात 10 बजे उसके साथी छात्र कुंदन पासवान को एक लड़की का फोन आया कि नीतीश को मेरे पिता और भाई मार देंगे। कुंदन ने फोन करके इसकी जानकारी नीतीश के चाचा अंगद को दी।

इसके बाद अंगद रघुनाथपुर ओपी पुलिस को लेकर भूटेली साह के घर पहुंचा। भूटेली ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मेरा बेटा रितेश घर पर नहीं है। जब उसके नंबर पर फोन किया गया तो बोला की दस मिनट में पहुंच रहे हैं। फिर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, लेकिन कुछ नहीं बताया। जब पुलिस ने नीतीश की तलाश की तो रविवार की सुबह भूटेली के घर से करीब एक किलोमीटर दूर पीपल के पेड़ के नीचे झाड़ी से बोरे में कसा हुआ शव बरामद हुआ।
विज्ञापन


युवक का शव मिलने के बाद पुलिस लकड़ी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, इस घटना में कौन-कौन शामिल थे, इसकी जांच की जा रही है। मृतक के चाचा अंगद ने बताया कि नीतीश और लड़की का भाई रितेश दोनों साथ में पढ़ते थे। हो सकता है कि उसकी बहन से फोन करवा कर बुलाया होगा।

सदर एसडीपीओ आईपीएस श्रीराज ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पहले शव की तलाश कराई गई। फिर परिजन द्वारा बताए गए आधार पर लड़की के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें