फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: संदिग्ध स्थिति में मिला युवक का शव, चाकू मारकर फेंकने की आशंका, कल शाम से ही घर से लापता था

Fri, 04 Aug 2023 01:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Bihar: सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे संदिग्ध स्थिति में एक युवक का शव बरामद किया गया है। परिजनों ने आशुतोष का अपहरण कर हत्या कर देने की आशंका जताई है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस परिजन से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी में सड़क किनारे संदिग्ध स्थिति में एक युवक का शव बरामद किया गया है। यह मामला रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के प्रेम नगर का है, जहां अंबेडकर चौक पर संदिग्ध स्थिति में युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग सड़क पर पहुंच गए। जहां लोगों ने उसकी पहचान करने की कोशिश की। पहचान न होने पर स्थानीय थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। काफी छानबीन के बाद युवक के शव की पहचान हो पाई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब तीन बजे के आसपास की है। मृतक की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर एक कोकणा गांव निवासी मनोज कुमार के बेटे आशुतोष कुमार उर्फ छोटू (20) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि आशुतोष गुरुवार की शाम से ही घर से लापता था।

मृतक के पिता मनोज कुमार ने बताया कि वह सब्जी लेने के लिए बाजार गया था। वापस नहीं लौटने पर उसकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। उसके बाद सोशल मीडिया (फेसबुक और वाट्सएप) पर उसके फोटो के साझा कर खोजने की कोशिश की गई। फिर भी पता नहीं चल सका। मनोज कुमार ने बताया कि आज सुबह करीब दस बजे बताया गया कि एक युवक का शव प्रेम नगर अंबेडकर चौक पर सड़क किनारे पड़ा हुआ है। उसकी सूचना पर पहुंचे तो पता चला कि वह मेरा बेटा है।
विज्ञापन


परिजनों ने आशुतोष का अपहरण कर हत्या कर देने की आशंका जताई है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस परिजन से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया कर रही है। बताया जा रहा है कि आशुतोष दिमाग से थोड़ा कमजोर था। उसके सिर में गहरा जख्म का निशान है। मौके पर मौजूद लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि युवक को चाकू से मार कर फेंक दिया गया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें