फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Begusarai News: सड़क पर मृत अवस्था में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 21 Dec 2023 03:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai: जिले में बजाज कलेक्शन मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बता दें कि घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के चमार डीहा के पास की है। मृतक युवक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के पीरनगर गांव के रहने वाले जनार्दन प्रसाद सिंह के पुत्र अनमोल भारती के रूप में की गई है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में बजाज कलेक्शन मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इस मौत के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के चमार डीहा के पास की है। मृतक युवक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के पीरनगर गांव के रहने वाले जनार्दन प्रसाद सिंह के पुत्र अनमोल भारती के रूप में की गई है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया है कि मृतक अनमोल भारती बजाज फाइनेंस में कनेक्शन पद पर कार्यरत थे। मृतक के भाई संतोष कुमार ने बताया है कि बीती रात बेगूसराय से मोटरसाइकिल पर सवार होकर तकरीबन 5 लाख से अधिक रुपये लेकर अपने घर लौट रहे थे। फिर मोबाइल पर बात हुई के 5 मिनट में घर पहुंच जाएंगे, लेकिन उसके बावजूद काफी देर तक घर नहीं लौटा। जब घर से लोग खोजने के लिए निकले तो चमारडीहा के पास मृत अवस्था में सड़क किनारे पाया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने लगाया आरोप
उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि किसी अपराधियों के द्वारा लूटपाट करने के दौरान इसकी हत्या कर दी और एक्सीडेंट का रूप देने कोशिश की गई। उन्होंने यह भी बताया है कि उसके पास लैपटॉप, गले की चेन और मोबाइल अभी भी गायब है। जिससे और शक जाहिर होता है कि किसी ने इसकी निर्मम तरीके से हत्या कर शव को सड़क किनारे छोड़ दिया है। वहीं परिजनों ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाया है कि जब हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो पुलिस वहां से देखकर चली गई थी। 
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल, इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा फिर नावकोठी थाना पुलिस को दी गई। मौके पर नावकोठी थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा की हत्या है या सड़क दुर्घटना। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें